नौगढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार लोग घायल, सीएचसी में भर्ती

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के सोनवार गांव के पास मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। बोदलपुर निवासी इंद्रजीत अपनी पत्नी सुशीला, किस्मती और मेघनाथ के साथ राबर्ट्सगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मधुपुर निवासी अजय विश्वकर्मा की बाइक से उनकी मोटरसाइकिल आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें … Read more

चंद्रप्रभा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में छोड़ा गया बिजनौर का गुलदार, वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में न जाने की दी सलाह

बिजनौर वन प्रभाग के कौड़िया रेंज से पकड़े गए नर गुलदार को सोमवार को चंद्रप्रभा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम ने चंद्रप्रभा रेंज अधिकारियों की मौजूदगी में गुलदार को उसके प्राकृतिक आवास में मुक्त किया। वन विभाग की अपील चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश कुमार दुबे ने स्थानीय ग्रामीणों से अपील … Read more

नौगढ़ में मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आई युवती, बाल-बाल बची, नौगढ़ सीएचसी में भर्ती

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में लालतापुर गांव में सोमवार की शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, ललतापुर निवासी 20 वर्षीय चंद्रकला पुत्री रमेश शाम करीब 6 बजे मोबाइल का चार्जर लगा रही थी। उस समय बिजली गुल थी, हालाकि उसने पहले ही चार्जर लगाकर रखा ताकि बिजली आते ही फोन … Read more

नौगढ़ में पुलिया से गिरे बुजुर्ग, युवक ने जान जोखिम में डालकर पानी में कूदकर बचाई जान

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को ऐसा वाकया सामने आया जिसने इंसानियत और बहादुरी की मिसाल पेश की। अमृतपुर निवासी 60 वर्षीय बीरबल साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सेमरा पुलिया के पास पहुंचे, अचानक साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह पुल से नीचे पानी में जा गिरे। पल … Read more

नवरात्रि के पहले दिन नौगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, सांसद छोटेलाल खरवार भी हुए शामिल

चंदौली जिले के नौगढ़ में नवरात्रि के पहले दिन नौगढ़ कस्बे में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सोमवार को दुर्गा पूजा समिति की ओर से नौगढ़ दुर्गा मंदिर पोखरा से कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे … Read more

नौगढ़ में खड़ी ट्रक से चोरों ने उखाड़ लिया पहिया, पुलिस ने शुरू की जांच

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के बोदलपुर गांव में चोरों ने एक बार फिर अपनी सक्रियता दिखाते हुए खड़ी ट्रक का पहिया चुरा लिया। सुबह घटना की जानकारी होते ही वाहन मालिकों और चालकों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि ट्रक चालक बालेश्वर ने रात को अपना ट्रक गांव के पास पोखरे … Read more

नौगढ़ में पुरानी रंजिश में 11 साल के मासूम की गला दबाकर हत्या की कोशिश, हालत गंभीर

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के देवदत्तपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक 11 वर्षीय बालक की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि गंभीर हालत में बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित बालक … Read more

नौगढ़ मजगाई मोड़ की पुलिया बनी खतरे का सबब, एक साल में कई हादसे, एक की मौत, अभी तक नहीं लगवाई रेलिंग

चंदौली और सोनभद्र को जोड़ने वाले नौगढ़-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर मजगाई मोड़ स्थित पुलिया लगातार हादसों का कारण बन रही है। पुलिया पर रेलिंग नहीं होने से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है। पिछले साल वाराणसी से आए पर्यटकों की कार पुलिया से पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसी … Read more

नौगढ़ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 23 शिकायतों में से 2 का मौके पर समाधान

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। उप जिलाधिकारी विकास मित्तल की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजस्व, वन और शिक्षा विभाग से जुड़ी कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने दो शिकायतों का निपटारा मौके पर ही कर दिया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंप … Read more

नौगढ़ के बरबसपुर में जल जमाव से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों के लिए बना बड़ी चुनौती – ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बरबसपुर में शनिवार को ग्रामीणों ने जल जमाव और जलभराव की समस्या को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गांव में जलनिकासी की व्यवस्था ठप है, जिसके कारण हर बरसात में पानी भर जाता है और कीचड़ जमा हो जाता है। … Read more