रोजगार संकट में मनरेगा को बहाल करे सरकार’:कृपाशंकर पनिका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O‘एआईपीएफ ने म्योरपुर ब्लॉक में दिया धरना, डीएम को भेजा मांग पत्र

म्योरपुर, सोनभद्र। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (एआईपीएफ) ने सोमवार को म्योरपुर ब्लॉक में धरना देकर रोजगार संकट के बीच मनरेगा को तत्काल बहाल करने की मांग उठाई। धरने के बाद जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र बीडीओ के माध्यम से भेजा गया। एआईपीएफ के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका ने कहा कि नई वैश्विक परिस्थितियों के कारण जबरदस्त रोजगार संकट व भीषण महंगाई ने शहरों से बड़ी संख्या में ग्रामीण गरीबों को वापस लौटने को मजबूर किया है। इन हालात में सरकार को मनरेगा में 200 दिन काम, 600 रूपए मजदूरी दर तय करनी चाहिए और बकाया मजदूरी का तत्काल भुगतान करना चाहिए। जिला सचिव इंद्रदेव खरवार ने कहा कि नोएडा श्रमिक आंदोलन के बाद सरकार ने मजदूरी दर बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी किया, लेकिन मनरेगा व कृषि मजदूरों की मजदूरी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। मजदूर किसान मंच के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोंड ने कहा कि मनरेगा बजट में कटौती से महीनों से मजदूरी बकाया है, जो बंधुआ प्रथा के समान है। युवा मंच जिला संयोजक सविता गोंड ने आरोप लगाया कि हर घर नल योजना मजाक बन गई है। नल लगे पर पानी नदारद है। उन्होंने खराब आरो प्लांट तत्काल ठीक कराने व कुआं-हैंडपंप के लिए बजट देने की मांग की। धरने में जिला प्रवक्ता मंगरु प्रसाद श्याम, रूबी सिंह गोंड, शंखलाल खरवार, मनोहर गोंड, रामखेलावन गोंड, कौशल्या देवी, सुरेश गोंड, राजू यादव, अमित भारती, सिंहलाल गोंड, महावीर गोंड समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?