परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दो बाल विवाह रुके, नाबालिग बच्चियां बचाई गईं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O अक्षय तृतीया पर चाइल्ड लाइन की जिले मे बड़ी कार्रवाई:

सोनभद्र। सोमवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष बाल विवाह रोकथाम अभियान के तहत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की मदद से रायपुर और रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्रों में दो नाबालिग बच्चियों का बाल विवाह होने से रोका गया। दोनों मामलों में चाइल्ड लाइन यूनिट ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए बच्चियों को सुरक्षित किया। रायपुर थाना क्षेत्र से मिली सूचना पर परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह, पर्यवेक्षक सुधा गिरी, काउंसलर अमन सोनकर और रायपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बच्ची की उम्र संबंधी दस्तावेज मांगे जाने पर परिजन साक्ष्य प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। प्रथम दृष्टया बालिका नाबालिग प्रतीत होने पर टीम ने तत्काल रेस्क्यू कर उसे रायपुर थाने पहुंचाया और बाल गृह में आवासित कराया गया। इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र से भी एक नाबालिग बच्ची को संरक्षित किया गया। इस बच्ची का रेस्क्यू टीम सदस्य सीमा शर्मा, सत्यम चौरसिया एवं दीपिका सिंह द्वारा किया गया। रेस्क्यू के बाद बालिका को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया और समिति के आदेश पर बाल गृह में सुरक्षित आवासित कराया गया है। परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की आशंका को देखते हुए जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि कानूनन विवाह के लिए लड़की की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़के की 21 वर्ष है। बाल विवाह में शामिल माता-पिता, रिश्तेदार तथा विवाह संपन्न कराने वाले पंडित आदि के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपील: यदि आपके आसपास कहीं बाल विवाह होने की जानकारी मिले तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?