उपाध्यक्ष ने सुनी छात्राओं की समस्याएं, सुरक्षा आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विन्ध्य कन्या पीजी कॉलेज में जनसुनवाई का आयोजन – प्राचार्य ने जताया आभार”

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित विन्ध्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने जनसुनवाई की।
जनसुनवाई के दौरान उन्होंने छात्राओं की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना और छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सुरक्षा अधिकारों, आत्मनिर्भरता एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षा के संबंध में उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं, इसलिए अपनी क्षमता को पहचानें और उसी के अनुरूप परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।
इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने भी छात्राओं को उनके अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजलि विक्रम सिंह ने अमूल्य समय देने के लिए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ. अजय सिंह, डॉ. भारती शुक्ला, डॉ. गीता लक्ष्मी, विनीता केशरी, ज्ञान आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन रागिनी आजाद ने किया।

Leave a Comment

1540
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?