डॉ. सोनेलाल की स्वाभिमान सभा, 2027 में सत्ता परिवर्तन का किया आह्वान: डॉ लोकपति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अपना दल संस्थापक को किया याद, सामाजिक एकजुटता पर दिया जोर”

सोनभद्र। घोरावल विधानसभा 400 के शाहगंज बाजार में रविवार को यश:कायी डॉ. सोनेलाल पटेल का स्वाभिमान सभा एवं सम्मान समारोह मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम भरोसे सिंह पटेल ने की। उन्होंने 23 अगस्त 1999 में डॉ. सोनेलाल पटेल पर हुए अत्याचार का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक कमजोरों-मजलूमों का शासन सत्ता पर नहीं होगा, तब तक बात बनने वाली नहीं है।
मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह ने डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों को आगे बढ़ाने की बात कही।
कार्यक्रम के आयोजक एवं मुख्य वक्ता सपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. लोकपति सिंह पटेल को तलवार और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक पढ़ा-लिखा समाज इकट्ठा नहीं होगा, डॉ. पटेल के विचार आगे नहीं बढ़ेंगे। डॉ. पटेल चाहते थे कि समाज के अंतिम पायदान के लोग एकजुट होकर राजसत्ता पर कब्जा करें। उन्होंने कहा कि तानाशाही सरकार किसान, खाद, बिजली, पानी के मुद्दों पर सजग नहीं है, इसलिए 2027 में इस सरकार का जाना तय है।
कार्यक्रम का संचालन लवकुश पटेल ने किया। उद्घाटन डॉ. सोनेलाल पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस दौरान डॉ. ओ.पी. मौर्य, श्याम बिहारी यादव, मोहन बियार, संतोष पटेल, त्रिपुरारी गोंड, राजेश विश्वकर्मा, श्याम बिहारी जयसवाल, कृष्णकांत पटेल, मीना विश्वकर्मा और अपना दल नेत्री गुड़िया मौजूद रहीं।

Leave a Comment

1540
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?