मरूं मैं जब भी तिरंगा कफ़न के साथ रहे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र के तत्वावधान में शहीद स्मारक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत माता के अनन्य साधक अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल अशफाक उल्ला खां राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी ठाकुर रौशन सिंह के बलिदान दिवस बुधवार अठारह दिसंबर के परिप्रेक्ष्य में राष्ट्राभिनंदन करते हुए वीर सपूतों को नमन किया गया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया तथा देशहित में मन वचन कर्म से सदा तत्पर रहने का संकल्प लिया गया। संस्था प्रमुख प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने मार्मिक रचना, मरूं मैं जब भी तिरंगा कफ़न के साथ रहे। रहूं या ना रहूं वतन मेरा आबाद रहे।आओ मिलजुलकर सजायें बगिया। वंदेमातरम् जय हिन्द का घरघर में यहां नाद रहे। सुनाकर लोगों को राष्ट्रप्रेम से जोड़ा। संरक्षक रामयश तिवारी ने वीर सपूतों को संदर्भित वक्तव्य देकर मन वचन कर्म से उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। ठाकुर कुशवाहा ने कहा कि हम जहां रहें राष्ट्रीय संचेतना को बनाये रक्खे यहीं सबसे बड़ी देश सेवा होगी। धर्मेश चौहान एडवोकेट ने देश भक्ति परक अपनी रचना, भाल भारत का चमके गगन में सदा,सब कुछ अर्पित करेंगे वतन के लिए सुनाया और जयहिंद नाद के बीच सराहे गए। वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी के निधन के दृष्टिगत आयोजन को सीमित कर दो मिनट मौन रहकर आत्मा के शांति की कामना की गई और आयोजन स्थगित किया गया।इस अवसर पर फारुख अली हाशमी रिषभ पुरुषोत्तम प्रधान संगीता तिवारी ग्राम प्रधान करारी शिवमोचन गनेश विजय शंकर त्रिपाठी वृजकिशोर देव पाण्डेय त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी शिखा आद्या अंशिका मृत्युंजय ममता समता करन मौर्य सुनिल पांडेय आदि रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?