सोनभद्र। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने बयान जारी कर कहा कि लोकतंत्र में सरकार जनता के वोट से बनती है, किसी सत्ता या संस्था की मनमानी से नहीं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है कि मतदाता सूची में नाम हटने, जुड़ने और मताधिकार से वंचित होने की शिकायतों पर पारदर्शी और निष्पक्ष जांच क्यों नहीं हो रही है। कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।
शत्रुंजय मिश्रा ने कहा, “हमारा स्पष्ट सवाल है कि अगर सब कुछ पारदर्शी है तो मतदाता सूची से जुड़े सवालों का खुलकर जवाब देने और स्वतंत्र जांच कराने में संकोच क्यों? न वोट बिकेगा, न वोट चोरी होने दिया जाएगा। जनता का वोट जनता का अधिकार है।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करती रहेगी। वोट चोरी के मुद्दे पर बीजेपी बौखलाई हुई है, देश का युवा जाग चुका है और बीजेपी सरकार व चुनाव आयोग को जवाब देना होगा।








