सोनभद्र। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राबर्ट्सगंज पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने बताया कि जनपद की वरिष्ठ नेत्री संगीता श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कोऑर्डिनेटर (पब्लिसिटी) के पद पर मनोनीत किया गया है।
नवनियुक्त प्रदेश कोऑर्डिनेटर संगीता श्रीवास्तव ने कहा, “मैं शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और पूर्वांचल प्रभारी वरुण चौधरी का आभार व्यक्त करती हूं। संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगी।”
जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा, “संगीता जी का मनोनयन सोनभद्र के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव से पार्टी को मजबूती मिलेगी।”
शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा, “यह महिला सशक्तिकरण का सम्मान है। संगीता जी के मनोनयन से जिले की महिलाओं में कांग्रेस के प्रति नया जोश आया है। वे पूरी मेहनत से संगठन को शहर में और मजबूत करेंगी, हम सब उनके साथ हैं।”
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, जिला महासचिव सुनीता तिवारी, RTI चेयरमैन श्रीकांत मिश्रा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीकांत सरोज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।








