उद्योग बंधु-व्यापार बंधु बैठक सम्पन्न, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार मिशन का सुझाव

IMG 20260929 WA0005
IMG 20260929 WA0005

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। मंगलवार को उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। संचालन उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार चौधरी ने किया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि सोनभद्र में उद्योग एवं खनिज संपदा पर्याप्त है, लेकिन स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सीमित हैं। उन्होंने जिला स्तर पर “सोनभद्र रोजगार मिशन” बनाने का सुझाव देते हुए अपर जिलाधिकारी को इसका प्रारंभिक एक्शन रोडमैप सौंपा। उन्होंने प्रथम चरण में 1000 स्थानीय रोजगार/प्रशिक्षु अवसर सृजित करने का लक्ष्य रखने की मांग की, जिसमें व्यापारिक प्रतिष्ठान, उद्योग, अस्पताल, होटल-रेस्टोरेंट, परिवहन, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल-कंप्यूटर, निर्माण सामग्री, सर्विस सेंटर, लॉजिस्टिक्स व ई-कॉमर्स में रिक्तियों को चिन्हित किया जाए।
श्री शर्मा ने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड के लिए एक से डेढ़ महीने का इंतजार करना पड़ रहा है। तीन मशीनें होने के बावजूद रेडियोलॉजिस्ट की कमी से रोजाना केवल 40 जांच हो पा रही हैं। 25 सितंबर को आंधी-बारिश के कारण मेडिकल कॉलेज के ए और सी ब्लॉक की बिजली पूरी रात गुल रही, जिससे इमरजेंसी वार्ड में मरीज और तीमारदार परेशान रहे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के लिए डेडीकेटेड फीडर, डीजी बैकअप और ऑटोमेटिक चेंजओवर की स्थायी व्यवस्था की मांग की।
उन्होंने कहा कि पुराने जिला चिकित्सालय भवन को मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने चिकित्सा विभाग को हैंडओवर कर दिया है और एनसीएल द्वारा सीएसआर मद से मरम्मत के लिए धन देने पर सहमति भी मिली है। मांग की गई कि जल्द कार्य पूर्ण कर वहां प्रसव केंद्र, अर्बन पीएचसी और 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सुविधा शुरू की जाए। साथ ही मेडिकल कॉलेज में सक्रिय जेबकतरों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
शर्मा ने वाणिज्य कर विभाग का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि आयुक्त डॉ. नितिन बंसल के निर्देशानुसार प्रतिकूल आदेश से पहले व्यापारी को सुनवाई का अवसर दिया जाए और जीएसटी एक्ट की धारा 75(4) व प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत का पालन हो। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के सर्व श्री विश्वनाथ ट्रेडर्स, महावीर ट्रेडिंग कंपनी और एनएस एग्रो एंड इंजीनियरिंग प्रोडक्ट मामलों का हवाला दिया, जिसमें धारा 75(4) के अनुपालन न होने पर टिप्पणी की गई थी।
बैठक में नागेंद्र मोदनवाल, विनय जायसवाल, विवेक कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार गर्ग, विमल अग्रवाल, नवल बाजपेई, चंदन केसरी, प्रमोद गुप्ता, धीरेंद्र जायसवाल, हाजी सलीम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?