,जीवीपीआर के कर्मचारियों ने “जल है तो जीवन है” का दिया संदेश
म्योरपुर, सोनभद्र । विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत रासपहरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को जीवीपीआर इंजीनियरिंग लिमिटेड की तरफ से जल संरक्षण को लेकर ग्रामीणों के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में जीवीपीआर के जनसंपर्क अधिकारी आशीष पांडेय ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जनसंपर्क अधिकारी आशीष पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल जल योजना” के तहत दक्षिणांचल में पानी की समस्या को दूर करने के लिए जीवीपीआर कंपनी कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जल को संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है। “जल है तो जीवन है” इसलिए पानी का उपयोग केवल आवश्यकता अनुसार करें और उसे व्यर्थ न बहने दें। यदि आज जल बचाएंगे तो आने वाली पीढ़ियों के काम आएगा। वहीं जीवीपीआर के अभियंता सुधीर कुमार ने कहा कि अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में लोग नल की टोंटी खुली छोड़ देते हैं, जिससे सैकड़ों-हजारों लीटर पानी बेकार बह जाता है। उन्होंने अपील की कि पानी को फालतू बहने से बचाएं और उसे संरक्षित रखें। इस अवसर पर उपस्थित रहे:
जीवीपीआर के जनसंपर्क अधिकारी आशीष पांडेय, अभियंता सुधीर कुमार, सुपरवाइजर अंकित कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान रामदयाल प्रजापति, बीडीसी अशोक मौर्या, सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत दुबे, सोनू खान अभियंता पीएमसी, फिटर अशोक सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।






