रंग-बिरंगी रंगोलियों से सजा विद्यालय परिसर, विजेताओं को किया गया सम्मानित
सोनभद्र। पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज कबरी में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी छात्राओं ने मिलकर कई तरह की आकर्षक रंगोली बनाई। छात्राओं ने अपनी कल्पना और रचनात्मकता से रंग-बिरंगी रंगोलियों में दीप, लक्ष्मी-गणेश, शुभ दीपावली और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर रंगों और दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। छात्राओं के उत्साह और कलात्मक प्रतिभा की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में छात्राओं को दीपावली के धार्मिक, सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताया गया और सुरक्षित व प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महादेव विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चतुर्वेदी, श्रवण पांडे, सगीर खान, अनुराग त्रिपाठी, अमिताभ चौहान, मनीष द्विवेदी, संदीप चौहान, पूजा सिंह, निधि सिंह, पूजा पांडे, कृष्ण देव पांडे, पूजा भारती, स्नेहा पांडे, राजू विश्वकर्मा, पायल सोनी, वैष्णवी गुप्ता, श्रेया पांडे, शिवानी सिंह उपस्थित रहे।









