जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों के साथ की बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला विद्यालय निरीक्षक जयाराम सिंह ने अवैध स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

सोनभद्र शनिवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक सभागार में जिला विद्यालय निरीक्षक जयाराम सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त माध्यमिक स्व-वित्तपोषित विद्यालयों के लगभग 120 प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। बैठक में बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक जयाराम सिंह ने अपने संबोधन में सभी विद्यालयों में साफ-सफाई और संचारी रोग अभियान के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानक के अनुरूप जितनी कक्षाओं की मान्यता प्राप्त है, उससे अधिक कक्षाओं का संचालन बिना अनुमति के कदापि न किया जाए। डीआईओएस जयाराम सिंह ने बताया कि शिक्षक महासंघ और प्रबंधक महासंघ द्वारा अवैध, बिना मान्यता संचालित स्कूलों को बंद करने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा गया है। इसके क्रम में अब शिक्षा विभाग से नामित एक टीम अवैध विद्यालयों का निरीक्षण करेगी। यह टीम ऐसे विद्यालयों को बंद कराने और उनके संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को यह भी निर्देशित किया कि वे अपने स्कूलों के स्कॉलर रजिस्टर पूरी तरह से तैयार रखें, जिनका कभी भी निरीक्षण किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?