एलआईसी ऑफिस में घुसा बीमार बंदर, स्वीपर को काटा, मची अफरा-तफरी

IMG 20261105 WA0010
IMG 20261105 WA0010

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की असंवेदनशीलता चिंता का विषय – गिरीश पाण्डेय

सोनभद्र। नगरपालिका परिषद क्षेत्र में स्थित एलआईसी ऑफिस में गुरुवार सुबह एक बीमार बंदर घुस गया और एक टेबल पर सो गया। बंदर को बाहर निकालने का प्रयास करने वाले स्वीपर को बंदर ने काट लिया, जिससे ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर उपस्थित गिरीश पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने बंदर को ले जाने के लिए नगरपालिका अध्यक्षा रुबी प्रसाद व अधिशासी अधिकारी को फोन किया तो दोनों ने बंदर पकड़ने में असमर्थता जताई। स्टाफ द्वारा वनाधिकारी सोनभद्र को सूचना दी गई तो उन्होंने कहा कि बंदर पकड़ना हमारी नहीं, नगरपालिका परिषद की जिम्मेदारी है और आने से मना कर दिया।
गिरीश पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने सदर तहसीलदार, उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी को भी घटना के बारे में बताने के लिए फोन किया, लेकिन किसी का फोन नहीं उठा।
गिरीश पाण्डेय ने आरोप लगाया कि वन्य जीव की सुरक्षा तथा संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए कोई ठोस कार्ययोजना एवं तैयारी न होना चिंता का विषय है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?