दीपावली पर सोनभद्र पुलिस ने 151 परिवारों को लौटाई खुशियां, 27 लाख के मोबाइल बरामद

IMG 20261105 WA0008
IMG 20261105 WA0008

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

CEIR पोर्टल की मदद से सितंबर से अब तक चला विशेष अभियान, मालिकों को सौंपे फोन

सोनभद्र। पुलिस ने दीपावली के त्योहार पर 151 परिवारों को खुशियों का खास तोहफा दिया है। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से करीब 27 लाख रुपये कीमत के 151 खोए और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सितंबर 2026 से अब तक चलाए गए विशेष अभियान में सर्विलांस सेल, एसओजी और जिले के सभी थानों की संयुक्त टीम ने यह कामयाबी हासिल की है। बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सोनभद्र पुलिस का आभार जताया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रूणवाल के मार्गदर्शन में खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के तहत सर्विलांस सेल, एसओजी और जनपद के सभी थानों की टीमों ने CEIR पोर्टल के जरिए मोबाइल फोन को ट्रेस करने के लिए तकनीकी विश्लेषण और लगातार मॉनिटरिंग की। जिसके परिणामस्वरूप अब तक 151 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई जा रही है।
बरामद मोबाइल फोन को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा गया। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने मोबाइल फोन उनके मालिकों को सुपुर्द किए। दीपावली के मौके पर खोए हुए मोबाइल वापस मिलने से लोगों की खुशियां दोगुनी हो गईं। वहीं सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल CEIR पोर्टल या नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि मोबाइल की जल्द बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?