बरवें गांव के किसानों को उन्नतशील गेहूं के बीज का निःशुल्क वितरण

IMG 20261105 WA0007
IMG 20261105 WA0007

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कृषि विज्ञान केंद्र ने टीएसपी योजना के तहत किसानों को दिया वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण

म्योरपुर (सोनभद्र)। ठाकुर संकठा प्रसाद सिंह कृषि विज्ञान केंद्र, सोनभद्र की ओर से गुरुवार को टीएसपी (जनजातीय उपयोजना) के तहत कृषि निवेश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बभनी ब्लॉक के बरवें गांव के किसानों को उन्नतशील गेहूं के बीज का निःशुल्क वितरण किया गया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संजीव राव ने किसानों को गेहूं की वैज्ञानिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उन्नत बीजों के चयन, संतुलित उर्वरकों के प्रयोग तथा बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए अपनाई जाने वाली कृषि तकनीकों के बारे में बताया। उन्होंने किसानों से कहा कि खेती-किसानी या बीज से संबंधित किसी भी समस्या पर कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क करें। वैज्ञानिकों की टीम उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करेगी।
उन्होंने बताया कि खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों की जानकारी दी जा रही है।
इस दौरान ग्राम प्रधान रामजीत, इसरार अहमद अंसारी, रमेश यादव, कैलाश नाथ, उदय कुमार, ओंकारनाथ, कुंजल, दशरथ, देवरूप, सोनामती, राजकुमारी सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?