बिना पंजीकरण चल रहे थे सेंटर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी
म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के बाहर संचालित पैथोलॉजी सेंटरों पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की।
बिना पंजीकरण संचालित पाए जाने पर जायसवाल पैथोलॉजी, रियल पैथोलॉजी, आरके पैथोलॉजी व एक अन्य पैथोलॉजी को सील कर दिया गया।
एडिशनल सीएमओ एवं नोडल अधिकारी झोलाछाप डॉ. गुलाब शंकर यादव के नेतृत्व में टीम ने सीएचसी के आसपास संचालित करीब आधा दर्जन पैथोलॉजी सेंटरों की जांच की। संचालकों से पंजीकरण सहित आवश्यक दस्तावेज मांगे गए। चार सेंटरों के पास वैध पंजीकरण नहीं मिलने पर सील करने की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान म्योरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव और म्योरपुर थाने की पुलिस मौजूद रही।









