नौगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33.5 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, जयमोहनी रेंज के पास मैजिक पिकअप से मिला गांजा

image editor output image 1205498786 1793970467911
image editor output image 1205498786 1793970467911

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ में पुलिस ने शुक्रवार को 33 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मैजिक पिकअप वाहन भी जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजीव कुमार (29) के रूप में हुई है। वह झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के खंडामौड़ा गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम रवि कुमार है।

पुलिस के मुताबिक, 6 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) और क्षेत्राधिकारी नौगढ़ की निगरानी में थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से चार पहिया वाहन में गांजा ले जाने की सूचना मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जयमोहनी रेंज के पास मधुपुर की ओर जा रहे मैजिक पिकअप को रोका और तलाशी ली। वाहन से 33 किलो 500 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने वाहन में सवार राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने नौगढ़ थाने में मुकदमा अपराध संख्या 99/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 में केस दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में थानाध्यक्ष संतोष कुमार, उपनिरीक्षक अभय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक हरिमोहन राम, हेड कांस्टेबल परशुराम, कांस्टेबल कोमल परिहार और कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?