नौगढ़ में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न, 22 जुलाई के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों पर जोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ (चंदौली)। भारतीय जनता पार्टी मंडल नौगढ़ की मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 22 जुलाई 2026 को चकिया विधानसभा में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी स्तरों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सरल ऐप के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे समर्पित और दक्ष कार्यकर्ताओं का निर्माण हो सके।

उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रवासी, बूथ प्रभारी, बूथ पालक एवं बूथ अध्यक्ष पूरी निष्ठा के साथ तैयारियों में जुट जाएं। संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करने से ही पार्टी का विस्तार और मजबूती संभव है।

मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार ने कहा कि मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ समितियों की मासिक बैठकों में सभी संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन के निर्देशों का समयबद्ध पालन प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

बैठक का संचालन मंडल मंत्री अरविंद कुमार ने किया, जबकि समापन अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक रामजी केशरी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र साहनी, मंडल उपाध्यक्ष रामवृक्ष कोल, राजेश कुमार केशरी, मंडल महामंत्री अखिलेश सिंह, एससी-एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभाष गोंड, पूर्व मंडल महामंत्री सुनील चौरसिया, मंडल मंत्री आशीष मौर्य, पूर्व मंडल मंत्री पुरुषोत्तम राय, सोशल मीडिया प्रभारी अमरजीत अग्रहरि, शक्ति केंद्र संयोजक शांता मोदनवाल, संत कुमार पांडेय, शिवशंकर पांडेय, त्रिभुवन खरवार, अरुण कुमार चेरो, शंभू प्रजापति सहित विभिन्न बूथ अध्यक्ष एवं करीब 50 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?