लॉक परिसर के सभागार में , जीपीडीपी पर दी गई जानकारी
म्योरपुर, सोनभद्र । ब्लॉक परिसर के सभागार हाल में शनिवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।प्रशिक्षण में पंचायत सहायक, ग्राम पंचायत सचिव एवं संबंधित अधिकारियों को भाग लेने का अवसर मिला। इस दौरान पीडीपी यानी पंचायत विकास योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षक देवेश दुबे ने ग्राम पंचायत के जीपीडीपी प्लान और जीडीपी के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया क्या है और ग्राम विकास योजना से जुड़े कार्यों को विधिवत रूप से कैसे किया जाए। साथ ही जीपीडीपी की गुणवत्ता और ग्राम सभा द्वारा इसके निर्माण की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला। प्रशिक्षक प्रशांत कुमार दुबे ने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर वर्ष 2026-27 के लिए हुए सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने विकास योजना की प्रक्रिया प्रवाह, कार्यक्षमता और नई विशेषताओं के बारे में बताया। प्रक्रिया प्रवाह के आठ बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण में लगभग 50 लोगों ने प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित रहे:
प्रशिक्षक देवेश दुबे, प्रशिक्षक प्रशांत कुमार दुबे, सचिव रामदर्शन, राघवेन्द्र सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह, रामबहादुर सिंह, रामवृक्ष विश्वकर्मा, यशवंत गौतम, अंकित सिंह।
पंचायत सहायक: रंजन कुमार, विशाल मौर्या, विवेक, अली राजा, सौरभ, आंचल, काजल, उलवस यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






