अवैध / गैर मान्यता वाले विद्यालयों को बन्द करवाने हेतु सौपा ज्ञापन

एडीएम एवं डी आई ओ एस ने अविलम्ब बंद कराने का दिया भरोषा सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के समस्त विकास खण्डों में अवैध / गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षण एवं जिला बेसिक शिक्षा द्वारा बार-बार नोटिस दिये जाने के बाद भी संचालक जबरन विद्यालय खोलकर विद्यालयों … Read more

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एडीएम एवं डी आई ओ एस ने अविलम्ब बंद कराने का दिया भरोषा

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के समस्त विकास खण्डों में अवैध / गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षण एवं जिला बेसिक शिक्षा द्वारा बार-बार नोटिस दिये जाने के बाद भी संचालक जबरन विद्यालय खोलकर विद्यालयों का संचालन कर रहे है, जिसके चलते छात्र एवं अभिभावक शोषण का शिकार हो रहे है। छात्र/छात्राओं को कक्षा उत्तीर्ण होने के पश्चात टी०सी०,अंक पत्र आदि लेने हेतु परेशान करते किया जाता है, अत्यधिक शुल्क की वसूली की जाती है। कक्षा 5 या कक्षा 8 तक की मान्यता लेकर इण्टर तक की कक्षाओं के अवैध रूप से विद्यालय का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। राजकीय,सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छात्रों की संख्या न्यून होती जा रही है। प्रति वर्ष शिक्षा सत्र प्रारम्भ होते ही अवैध विद्यालयों की संख्या बढ़ती जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा गैर मान्यता वाले विद्यालयों को सील करने के बावजूद भी पुनः माह जुलाई में निर्भय होकर अवैध विद्यालय संचालित सुरु कर दिया जा रहा है। जनपद सोनभद्र में लगभग 300 से अधिक विद्यालय अवैधानिक रूप से बगैर मान्यता के संचालित हो रहे है।माध्यमिक शिक्षक महासभा एवं प्रबंधक महासभा ने विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को नामित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी रमेश चंद को एवं जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह को दिया गया।अधिकारी द्वय ने आस्वस्त किया कि अविलम्ब जाँच कराकर कार्यवाही की जाएगी,अबैध बिना मान्यता संचालित विद्यालयों की जाँच के लिए टीम का गठन किया जायेगा।
ज्ञापन देने वालों मे प्रबंधक महासभा के जिलाध्यक्ष सुशील चौबे, प्रधानाचार्य सतीश पाण्डेय,देव कुमार शर्मा विद्याशंकर तिवारी,
नरेन्द्र देव पाण्डेय,संगीता श्रीवास्तव,उमाकांतमिश्रा,ऋषिकेश पाण्डेय, डा अमर देव पाण्डेय, राम प्रकाश पाण्डेय,राजेश मिश्र,गिरिजेश चौबे,गणेश देव पाण्डेय, विनोद जायसवाल,सतीश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1517
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?