कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूपता कार्यक्रम आयोजित

सोनभद्र। सोमवार को विकास खण्ड चतरा पर कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूपता कार्यक्रम के अंतर्गत मेला/गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बिंद ने की।इस अवसर पर इफको के प्रतिनिधि अवनीश पाण्डेय ने नैनो यूरिया, नैनो डी. ए. पी. एवं सागरिका का प्रयोग कर मृदा स्वास्थ्य को … Read more

शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शक्तिनगर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।अभियुक्त नदीम खान पुत्र मुस्तकीम ने पूछताछ में बताया कि उसने 14 दिसंबर को रायगढ़ दानेपारा … Read more

नगर पालिका सभा में समस्याओं का निपटारा, चेयरमैन ने दिए  निर्देश

सोनभद्र। रावट्सगंज नगर पालिका सभा में सोमवार को नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने नगर के विभिन्न वार्डों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निपटारा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। चेयरमैन रूबी प्रसाद ने बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर के … Read more

सवर्ण आर्मी सोनभद्र की बैठक आयोजित

O जंतर-मंतर पर   22-02-26 के धरने की तैयारियों पर हुई चर्चा सोनभद्र। रविवार को सवर्ण आर्मी सोनभद्र के ग्राम सभा गोठानी, टोला गायघाट में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सदस्यता कार्यक्रम और 22-02-26 को जंतर-मंतर पर आयोजित धरने के प्रदर्शन की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक में जिला संयोजक कमला … Read more

मिशन शक्ति: शक्तिनगर पुलिस ने महिलाओं बालिकाओं को किया जागरूक

सोनभद्र। थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा रविवार को जनचौपाल का आयोजन कर स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे और चौकी प्रभारी बीना जितेंद्र सरोज ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी।इस दौरान … Read more

मां शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटे 251 कम्बल

सोनभद्र। मां शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित विंध्य कन्या महाविद्यालय रॉबर्ट्सगंज और विंध्य लॉ कॉलेज गोरडीहा के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामसभा केकराही में 251 कम्बल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रसन्न पटेल और उमाकांत मिश्रा ने कम्बल वितरण किया।इस अवसर पर डॉ प्रसन्न पटेल ने कहा कि इस कड़ाके … Read more

विधायक खेल महाकुंभ: महिलाओं और दिव्यांगों का शानदार प्रदर्शन

सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ रविवार को हाइडिल मैदान पर ऐतिहासिक रहा इस दिन दृष्टिहीन युवकों ने जो करतब दिखाया लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली दृष्टिहीन युवाओं ने हाइडिल की पिच पर जमकर क्रिकेट खेल जब तक वह खेलते रहे तालियों की गड़गड़ाहट होती रही। अद्भुत अकल्पनीय वी अविस्मरणीय रहा रविवार का विधायक खेल … Read more

सिलिकॉन–मिनी क्वार्ट्ज बन रहा भविष्य की तकनीक का आधार-प्रो. विभूति राय

म्योरपुर (सोनभद्र)।देश में सेमीकंडक्टर, सोलर ऊर्जा और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स के तेजी से विस्तार के बीच सिलिकॉन–मिनी क्वार्ट्ज एक बार फिर चर्चा में है। भू-विज्ञान की भाषा में यह क्वार्ट्ज का ही उच्च शुद्धता वाला रूप है, जिसमें सिलिकॉन की मात्रा अत्यधिक और अशुद्धियां न्यूनतम होती हैं। यही कारण है कि इसे भविष्य की तकनीक का … Read more

शौच के लिए गई किशोरी के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

O ओबरा थाना क्षेत्र का मामला, 0 मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस सोनभद्र। जनपद के ओबरा थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आयी, इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया … Read more

पौष पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

मीरजापुर। पौष पूर्णिमा के अवसर पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर आर.पी. सिंह ने सम्पूर्ण धाम परिसर का भ्रमण और निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित सम्पूर्ण विंध्य धाम परिसर का भ्रमण … Read more