अभाविप सत्र 2026-27 सदस्यता अभियान का शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एमवीएम पब्लिक स्कूल आदर्श इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को दिलाई सदस्यता

सोनभद्र, रॉबर्ट्सगंज । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) सोनभद्र द्वारा सत्र 2026-27 के लिए सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत एमवीएम पब्लिक स्कूल एवं आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज में हुई।
अभियान का शुभारंभ प्रांत संगठन मंत्री आकाश ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अभाविप की सदस्यता ग्रहण कराई और संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण एवं छात्र हितों के लिए समर्पित एक सशक्त विद्यार्थी आंदोलन है।
उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं व्यक्तित्व विकास के लिए परिषद से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
वहीं आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज में विभाग संगठन मंत्री सागर ने विद्यार्थियों को सदस्यता दिलाई। उन्होंने परिषद के उद्देश्य, कार्य एवं छात्र जीवन में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों से सदस्य बनने का आग्रह किया।
अभाविप सोनभद्र ने बताया कि सत्र 2026-27 के सदस्यता अभियान के तहत जनपद के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को परिषद से जोड़कर छात्र शक्ति को राष्ट्र निर्माण एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर अनमोल सोनी, राहुल जालान, मृगांक दुबे, धर्मेश पाण्डेय, सक्षम पाण्डेय, आशुतोष मोदनवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों से संपर्क कर उन्हें परिषद की विचारधारा एवं गतिविधियों की जानकारी देते हुए सदस्यता ग्रहण कराई।

Leave a Comment

1523
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?