9 अगस्त को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में उठाए जाएंगे जिले के मुद्दे
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल सोनभद्र की एक आवश्यक बैठक इंडियन ट्रेनिंग सेंटर, मेन चौक पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने की।
जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि 9 अगस्त 2026 को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में व्यापार मण्डल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होगी। इसमें भारत सरकार के कई माननीय कैबिनेट मंत्री, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन तथा व्यापार मण्डल के सभी 22 राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
बैठक में सोनभद्र जिले से जुड़े प्रमुख मुद्दों को उठाया जाएगा। इसमें शामिल हैं
सोनभद्र जिले की नजूल भूमि का प्रकरण
,वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना में जनपद के लिए चावल, गेहूं, बांस, महुआ को शामिल करने की मांग ,जीएसटी संबंधी समस्याएं,फूड सेफ्टी से जुड़ी समस्याएं सहित अन्य व्यापारी हित के मुद्दे
इन सभी बिंदुओं से माननीयों को अवगत कराया जाएगा।
बैठक में सोनभद्र जिले के पदाधिकारी एवं सभी नगरों के नगर अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित रहे।
इस दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, जिला संगठन मंत्री राजेश सोनी, युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, युवा जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता, नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, किराना अध्यक्ष श्यामलाल केशरी, आईटी सेल अध्यक्ष अजय केशरी, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, किराना नगर महामंत्री नंदलाल कुशवाहा, फल-सब्जी अध्यक्ष श्यामबाबू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित थे।






