ग्राम पंचायत ने खराब स्ट्रीट लाइटो की करायी मरम्मत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी बाजार और बभनी मोड़ फिर से होगा जगमग

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विकास खंड बभनी के मुख्य बाजार और बभनी मोड़ पर लगे स्ट्रीट लाइट काफी लंबे समय से खराब पड़े थे। इससे रात में अंधेरा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम पंचायत ने शनिवार को सभी खराब पैनलों की मरम्मत कराकर स्ट्रीट लाइटों को पुनः स्थापित करा दिया।

बभनी बाजार और बभनी मोड़ पर लगे स्ट्रीट लाइट कई महीनों से खराब थे। शाम होते ही पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता था। इससे दुकानदारों के साथ-साथ राहगीरों को भी आवागमन में दिक्कत हो रही थी। कई बार ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से शिकायत भी की थी।
ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हेमन्त शुक्ला ने शनिवार को मरम्मत कार्य कराया। खराब पड़े सोलर पैनलों और लाइटों को ठीक कराकर उन्हें फिर से चालू कर दिया गया।मरम्मत के बाद अब बभनी बाजार और बभनी मोड़ रात में फिर से रोशन होंगे। इससे क्षेत्र में सुरक्षा भी बढ़ेगी और दुकानदारों को रात तक व्यापार करने में सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?