हर घर जल योजना से वंचित ग्राम पंचायत पटना के ग्रामीणों में आक्रोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O–1 किमी दूर टंकी से नहीं जोड़ा गांव, 3 किमी दूर से लाने को मजबूर पानी

रामगढ़,सोनभद्र। विकासखंड चतरा की ग्राम पंचायत पटना में ‘हर घर नल से जल योजना’ के तहत आज तक पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है, जबकि आसपास की सभी ग्राम पंचायतों में योजना सुचारु रूप से संचालित है। योजना से वंचित ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामवासियों का कहना है कि ग्राम पंचायत पटना, बेलाही ग्राम समूह पेयजल योजना से संचालित है जिसकी दूरी 10-12 किलोमीटर है। योजना शुरू होने के वर्षों बाद भी गांव तक एक बूंद पानी नहीं पहुंचा है। भूजल स्तर गिरने से गांव के हैंडपंप भी जवाब दे चुके हैं। स्थिति यह है कि महिलाओं और बच्चों को प्रतिदिन 2-3 किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीण ई. शेखर बाबा, गोरख लाल, नीरज चौबे, रामराज चेरो, सुरेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत पटना से मात्र 1 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत शोढा (बरकोनिया) में पानी की टंकी स्थापित है और वहां जलापूर्ति चालू है। यदि संबंधित कार्यदायी संस्था उक्त टंकी से ग्राम पंचायत पटना को जोड़ दे तो तुरंत समस्या का समाधान हो सकता है। लेकिन बार-बार अवगत कराने के बावजूद कंपनी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हर घर जल योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटना में अविलंब पेयजल आपूर्ति शुरू कराई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र सुनवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Comment

1447
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?