भीषण सड़क हादसा: बारातियों की गाड़ी पलटी, तीन की दर्दनाक मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर हादसा, चार घायल, चालक की हालत गंभीर

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। सोनभद्र जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर लोढ़ी स्थित टाटा मोटर्स एजेंसी के पास बारात से लौट रही एक चार पहिया गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान दिलीप पासवान, नीतीश यादव और जितेंद्र साहनी के रूप में हुई है। सभी लोग बारात से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे और सभी खलियारी बैनी रायपुर से कन्हौरा की ओर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार के दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की लोढ़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक छोटेलाल साहनी की हालत नाजुक होने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल करा दिया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने की बात कही है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोने की जताई जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?