जिले के 41 वें जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने किया पदभार ग्रहण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। आदिवासी बाहुल्य व आकांक्षी जिले के 41 वें जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कार्यभार ग्रहण किया। नवागत जिलाधिकारी ने जिला कोषागार के डबल लॉक में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवागत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जायेगा, विधि एवं शांति व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा और विकासपरक योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जायेगा।

नवागत जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ वर्ष-2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा आई0ए0एस0 कैडर के अधिकारी हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर थे , इसके पूर्व आगरा में उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण, फिरोजाबाद में मुख्य विकास अधिकारी पद पर पर तैनात रह चुके हैं।

इस कार्यभार ग्रहण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) रमेश कुमार,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव, ओएसडी जिलाधिाकरी राम आधार , कोषागार के रामवृक्ष सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?