होमगार्ड भर्ती परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये:- जिलाधिकारी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम, डायट परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा, निगरानी एवं व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की त्रुटिरहित सर्वोच्च प्राथमिकता है, सभी व्यवस्थाएं पूर्ण सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया है कि परीक्षा सम्पन्न कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।


जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखें तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो साथ ही परीक्षा के दौरान सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश पत्र जांच एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाय।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?