सड़क हादसे पर भाजपा नेता धर्मवीर तिवारी पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस, बोले-यह सिर्फ परिवार नहीं, पूरे समाज की क्षति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। सोनभद्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाओं का दौर तेज हो गया है। रॉबर्ट्सगंज के लोढ़ी टोल प्लाजा से पहले हुए भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत और पांच लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

जानकारी के अनुसार ससनई गांव के लोग एक बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान सोनभद्र आरटीओ कार्यालय के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे डॉ. धर्मवीर तिवारी ने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह हादसा बेहद पीड़ादायक और हृदय विदारक है। उन्होंने कहा-

“यह सिर्फ एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज की अपूरणीय क्षति है। जिन परिवारों ने अपने बेटों और अपनों को खोया है, उनके दुःख की भरपाई कभी नहीं हो सकती। इस कठिन समय में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं।”

उन्होंने प्रशासन से घायलों के बेहतर इलाज और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि लगातार बढ़ते सड़क हादसे प्रशासन और परिवहन विभाग के लिए चेतावनी हैं।

डॉ. तिवारी ने कहा,

“सड़क हादसों को रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। प्रशासन को ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।”

इस दौरान पूर्व प्रमुख सिंह प्रवीण सिंह और योगेश सिंह, राजकुमार सिंह, अमन सिंह भी मौजूद रहे। घटना के बाद पूरे सोनभद्र जिले में शोक की लहर है और स्थानीय लोग पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?