व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक ट्रैफिक सिग्नल व पार्किंग की मांग: कौशल शर्मा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा कर कई का मौके पर निस्तारण किया गया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि नगर में ट्रैफिक सिग्नल की अत्यंत आवश्यकता है। बाजार क्षेत्र में जाम व दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने शीतला चौक, बढ़ौली चौराहा, धर्मशाला चौराहा, चण्डी होटल चौराहा पर शीघ्र ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग की।
जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि अप्रशिक्षित ड्राइवर बिना लाइसेंस के ट्रैक्टर चला रहे हैं और रांग साइड तेज गति से चलते हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। ई-रिक्शा के अव्यवस्थित संचालन से जाम लगता है। उन्होंने शहर को जोनवार बांटकर कलर कोडिंग से ई-रिक्शा संचालन का सुझाव दिया।
श्री शर्मा ने कहा कि नगर में पार्किंग स्थल व ट्रांसपोर्ट नगर न होने से माल लोडिंग-अनलोडिंग में कठिनाई है। सर्विस लेन में माल उतारने पर चालान न करने की मांग की। टोल प्लाजा पर फास्टैग में पैसा होने पर भी गाड़ी रोकने व अमर्यादित व्यवहार का मुद्दा उठाया।
जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल ने प्रभापुरम कॉलोनी में शाम को नशेड़ियों के जमावड़े व महिलाओं पर फब्तियां कसने की समस्या रखी।
बैठक में जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल, प्रशांत जैन, धर्मराज सिंह, राजेश जायसवाल, अभिषेक साहू सहित एआरटीओ, नगर पालिका व टोल प्लाजा के कर्मचारी मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?