राजगीर मिस्त्री का रेलवे पटरी पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकरी टोला कालीनझर निवासी 45 वर्षीय राजगीर  मिस्त्री अनिल पुत्र स्व. रामबृक्ष का शव शुक्रवार सुबह रेलवे पटरी पर मिलने से इलाके में सनसनी फेल गई। सुबह शौच करने निकले ग्रामीणों ने रेलवे पटरी पर शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दिया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले उनके मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव देखते ही रोने बिलखने शुरू कर दिए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए परिजनों की मदद से पंचनामा भरने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी सीएचसी भेज दिया।

मृतक के छोटे पुत्र अजीत कुमार ने बताया कि घर से करीब 4 किमी दूर रेलवे पटरी पर पुलिस द्वारा पिता का शव मिलने की जानकारी मिली। घटना कैसे हुई यह कहना मुश्किल है।बीते बृहस्पतिवार की शाम पिता गांव में रिश्तेदारी में शादी समारोह से आए थे। हम सभी परिवार के सदस्य भोजन कर आंगन में सो रहे थे। पिता कब बाहर गए इसकी जानकारी नहीं है। सुबह सूचना पुलिस द्वारा मिली। पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं और अभी शादी विवाह लग्न के चलते शादी समारोह में सट्टा लेकर हलवाई का काम भी कर रहे थे।

मृतक के दो पुत्र हैं बड़े पुत्र विवाहित हैं जबकि छोटा पुत्र अजीत अविवाहित है।

ग्रामीणों ने अंदेशा जताया कि अनिल पटरी पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे और फेंका गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं परिजनों में घटना को लेकर संशय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की जांच की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?