जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव बोले – नेताजी ने आरक्षण लागू कर हर समाज को दिलाया हक
सोनभद्र। समाजवादी चिंतक एवं गरीबों के मसीहा श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल और मिष्ठान वितरित किया गया और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान भी किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक और चिंतक श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव नेताजी गरीबों के मसीहा थे और उन्होंने हमेशा गरीबों को न्याय दिलाने का काम किया और आरक्षण लागू करके हर समाज को ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख बनाने का काम किया।
श्री यादव ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हर समाज को एक साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं। उनके बताए हुए रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गरीबों का सहयोग करने का काम करते हैं और उनकी लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम करते हैं।
रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से समाजवादी यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष सत्यम पांडे, शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष अजीत मौर्य, अतुल दुबे, आदिल अंसारी, धीरज पाठक ने रक्तदान किया।
संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद दुबे, राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडे, गीता गौर, अशोक पटेल, वेदमणी शुक्ला, फुलवंती गौड़, सुनील गौड़, राजेश विश्वकर्मा, सरदार पारब्रह्म सिंह, कामरान खान, हिदायत उल्ला खान, लालू भारती, परशुराम यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया और शत-शत नमन किया।










