26 नवंबर संविधान दिवस पर लखनऊ में होगा बहुजन स्वराज संकल्प महारैली का आयोजन

IMG 20261123 WA0003
IMG 20261123 WA0003

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज का होगा शक्ति प्रदर्शन, चंद्रशेखर आजाद करेंगे संबोधित

सोनभद्र। 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में बहुजन स्वराज संकल्प महारैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसके मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के मुखिया, भीम आर्मी प्रमुख एवं नगीना लोकसभा से सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद संबोधित करेंगे। साथ में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को भी मजबूत किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रविकान्त ने बताया कि यह महारैली संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों, सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज की राजनीतिक भागीदारी के मुद्दों को लेकर आयोजित की जा रही है। आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत इस महारैली को बहुजन समाज की एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी के बड़े प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
इस आयोजन के माध्यम से बहुजन समाज की आवाज, अधिकारों, सम्मान और हिस्सेदारी से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। संविधान की मूल भावना को मजबूत करने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी वर्गों की समान भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया जाएगा।
भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर बहुजन स्वराज संकल्प महारैली में सहभागिता करें।
वही सोमवार को भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी जनपद सोनभद्र के बैनर तले राबर्ट्सगंज के पुसौलि अंबेडकर पार्क में प्रेस वार्ता किया गया। जिसमें लीगल सेल के जिला अध्यक्ष एडवोकेट विरेंद्र राव, जिला प्रभारी एडवोकेट रवीशंकर, मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर, जिला उपाध्यक्ष उमाकांत राव, सौरव मौर्य, अनुराग मौर्य, हीरालाल, अशोक आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1568
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?