सफाई, पेयजल मार्ग प्रकाश की शिकायतों का हुआ तत्काल निस्तारण, अध्यक्ष ने दिए नाली-सड़क दुरुस्त करने के निर्देश

IMG 20261123 WA0005
IMG 20261123 WA0005

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

‘संभव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन, सभी निकायों में कुल 23 शिकायतें मिलीं

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस संभव का आयोजन हेतु दिए गए आदेश के क्रम में सोमवार को रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एवं मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका की अध्यक्षता में जनसुनवाई (संभव) दिवस का आयोजन किया गया।
तत्क्रम में जनसुनवाई (संभव) दिवस में प्राप्त हुए शिकायतें । जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश इत्यादि से संबंधित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।
अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि सभी वार्डों को चेक करें, जहां भी नाली-सड़क की समस्या है तत्काल प्रस्ताव बनाकर उसको दुरुस्त करने का संबंधित अधिकारी काम करें।
उक्त अवसर पर जेई राज कुमार राज, सभासद अनवर अली, ओमप्रकाश यादव, विनोद पटेल, अजीत सिंह, सुजीत कुमार, विमलेश, राजीव, राहुल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1568
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?