आईजी विंध्याचल आर.पी. सिंह ने की अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O होमगार्ड परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण कराने के दिए निर्देश

सोनभद्र/मीरजापुर। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर आर.पी. सिंह द्वारा शुक्रवार को परिक्षेत्र के समस्त पुलिस अधीक्षकों के साथ कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में आगामी होमगार्ड परीक्षा-2026 को शांति एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. सिंह ने निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए। वांछित, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी की जाए। शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। भूमि संबंधी विवादों का राजस्व विभाग के सहयोग से समाधान दिवस पर निस्तारण कराया जाए। आईजी आर.पी. सिंह ने रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग कर अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने, पिछले 10 वर्षों में चोरी, लूट व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। अवैध शराब व अवैध शस्त्र रखने व क्रय-विक्रय करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा।,उन्होंने टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध गुंडा, गैंगस्टर एक्ट, 14(1) के अंतर्गत जब्तीकरण तथा जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों, गो-तस्करी, पशु क्रूरता, आबकारी अधिनियम के मामलों में त्वरित व कठोर कार्रवाई करने को कहा। गो-तस्करों की चल-अचल संपत्ति जब्त कराने व तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को शासनादेश के तहत जब्त कराने के निर्देश दिए। पॉक्सो एक्ट के मुकदमों में अतिशीघ्र विवेचनात्मक कार्रवाई पूर्ण करने तथा ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अधिक से अधिक सजा दिलाने को कहा। मादक पदार्थ के अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई कर बरामदगी बढ़ाने के निर्देश दिए। होमगार्ड परीक्षा-2026 को लेकर आईजी आर.पी. सिंह ने कहा कि परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएं। फर्जीवाड़ा पर पूर्णतया रोक लगाई जाए। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी संवेदनशीलता से केंद्रों का निरीक्षण करें। सोशल मीडिया पर सतत निगरानी के निर्देश
पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया के ट्विटर, वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि प्लेटफार्म पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल संज्ञान लेकर खंडन किया जाए तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी विधिक कार्रवाई की जाए। स्थानीय अभिसूचना इकाई गुप्त रूप से गतिविधियों पर नजर रखे और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर तत्काल कार्रवाई करे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?