रोजगार सेवकों का धरना प्रदर्शन , सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O दस सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के 10 ब्लॉकों पर जताया विरोध

सोनभद्र -। प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ ने जिले के सभी 10 ब्लॉकों पर एक साथ धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन संबंधित खंड विकास अधिकारियों को सौंपा गया। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक में धरना का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह ने किया।
जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार रोजगार सेवकों के साथ लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है। मनरेगा के अलावा आवास, बीएलओ, एसआईआर समेत कई महत्वपूर्ण कार्यों का दायित्व निभाने के बावजूद रोजगार सेवकों का मानदेय पिछले आठ माह से बकाया है। उन्होंने मांग की कि 20 वर्षों से सेवा दे रहे रोजगार सेवकों को नियमित किया जाए और मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए।
उन्होंने आगे कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को समाप्त कर अलग बजट की व्यवस्था की जाए, ताकि समय से मानदेय मिल सके। साथ ही रोजगार सेवकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एचआर पॉलिसी लागू करने की भी मांग उठाई। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 4 अक्टूबर 2021 को लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं अब तक लागू नहीं की गई हैं, जिससे कर्मचारियों में रोष है।
जिला संयोजक प्रशांत सिंह ने कहा कि लगातार मानदेय न मिलने से रोजगार सेवकों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि रोजगार सेवक ग्राम स्तर पर सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा है। यह अन्याय अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन में अमित, विनीता, बागुंडार, संतोष, अमरेश, सुनील, अनिल, संजय कुशवाहा, धर्मवीर, वकील, शैलेंद्र, सतीश सहित बड़ी संख्या में रोजगार सेवक मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?