सोनभद्र पुलिस बनी उत्तर प्रदेश में नंबर-1- एसपी अभिषेक वर्मा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

IGRS शिकायत निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान, मिले 100 में 100 अंक

सोनभद्रजनसामान्य की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए सोनभद्र पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश में बाजी मारी है। उत्तर प्रदेश शासन के IGRS (Integrated Grievance Redressal System) पोर्टल पर जुलाई-2026 की जारी रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस ने सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए जनपद को 100 में 100 अंक प्राप्त हुए हैं। एसपी अभिषेक वर्मा के नेतृत्व का परिणाम
यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल नेतृत्व, नियमित मॉनिटरिंग, शिकायतों की सतत समीक्षा एवं अधिकारियों को दिए गए समयबद्ध दिशा-निर्देशों का परिणाम है।
एसपी द्वारा प्रत्येक शिकायत के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पर्यवेक्षण किया गया, जिसके फलस्वरूप जनपद पुलिस ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। मौके पर सत्यापन और संवाद से मिली सफलता
शासन की मंशा के अनुरूप सोनभद्र पुलिस द्वारा IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर सत्यापन, शिकायतकर्ता से संवाद एवं नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया गया। शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता के आधार पर जनपद को प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ।18 थानों ने प्राप्त किए पूरे अंक
जनपद सोनभद्र के कुल 22 थानों में से 18 थानों द्वारा 100 में 100 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। यह पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम भावना, बेहतर कार्यप्रणाली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

Leave a Comment

1523
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?