दीपावली से पहले नौगढ़ में पुलिस
ने भ्रमण किया, CO ने बाजार और प्रमुख जगहों पर सुरक्षा देखी, लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

image editor output image 414096589 1794027644538
image editor output image 414096589 1794027644538

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ में दीपावली को देखते हुए पुलिस ने नौगढ़ कस्बे में भ्रमण किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव पुलिस बल के साथ बाजार और प्रमुख जगहों पर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बात कर त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और उन्हें आगे न फैलाने की अपील की।

पुलिस ने लोगों से किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस देने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि दीपावली के दौरान कस्बे में पुलिस लगातार भ्रमण करेगी। बाजार में भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने व्यापारियों से पुलिस का सहयोग करने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने को कहा। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में दीपावली मनाने की अपील की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?