नौगढ़ में सुरक्षा होगी और सख्त, बैरिकेडिंग से लेकर निगरानी तक तैयार की गई नई कार्ययोजना

नौगढ़(चंदौली) थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की योजना बनाई है। थानाध्यक्ष रमेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कई ठोस फैसले … Read more

वनवासियों की मड़ई उजाड़ने पर नाराज वनवासियों ने थाने का किया घेराव

नौगढ़ (चंदौली) देवदत्तपुर गांव के समीप जंगल में वर्षों से बसे वनवासियों की मड़ई (झोपड़ियां) मंगलवार को वन विभाग कर्मियों और कुछ ग्रामीणों ने उजाड़ दीं। इस दौरान कथित रूप से मारपीट भी हुई, जिसमें रमेश नामक युवक घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी नौगढ़ में भर्ती कराया गया। घटना से आक्रोशित वनवासी … Read more

नौगढ़ में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कड़ी तैयारी

नौगढ़(चंदौली) थाना सभागार में बुधवार को पाक्षिक समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने की। नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चौकसी बढ़ाने के निर्देश एएसपी ने पुलिस और पीएसी अधिकारियों को क्षेत्र … Read more

चकरघट्टा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक युवक को किया गिरफ्तार, बाइक बरामद

नौगढ़(चंदौली) पुलिस अधीक्षक आदित्य लंगेह के निर्देश पर जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चकरघट्टा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 01 जुलाई 2025 को बरवाडीह बाजार में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स (वाहन संख्या … Read more

नौगढ़ में कच्चा मकान गिरा,मलबे में दबे बुजुर्ग,पत्नी की पुकार ने बचाई जान

नौगढ़(चंदौली) तहसील के बजरडीहा गांव में तेज बारिश के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। सोमवार देर रात बारिश के दौरान एक कच्चा मकान गिर गया, जिसमें 70 वर्षीय रामदुलारे यादव मलबे में दब गए। सौभाग्य से, उनकी पत्नी अमरावती की समय रहते जागने और शोर मचाने से उनकी जान बच गई। रामदुलारे यादव अपने … Read more

नौगढ़ में स्कूल बस पलटी, बड़ा हादसा टला,बच्चा और चालक बाल-बाल बचे

नौगढ़(चंदौली) तहसील क्षेत्र के अमदहा गांव में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मधुपुर स्थित सुखराम सिंह मॉडर्न पब्लिक स्कूल की बस सुबह भोर में एक बच्चे को लेकर अमदहा से नौगढ़ की ओर जा रही थी, तभी अमदहा चढ़ाई काली माता मंदिर के समीप गीली मिट्टी के कारण बस फिसलने लगा और अनियंत्रित हो … Read more

बाघी में सर्पदंश से वनवासी की मौत, ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर कराया अंतिम संस्कार

नौगढ़(चंदौली) ग्राम पंचायत बाघी में नैया घाट पर एक वनवासी की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक की पहचान लोकू बनवासी के रूप में हुई है, जो बाघी गांव का निवासी था। वह नैया घाट पर बनवासी बस्ती में मड़ई लगाकर मजदूरी करके अपना जीवनयापन करता था। कोई वारिस नहीं होने से ग्रामीणों ने किया … Read more

नौगढ़ चंद्रप्रभा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो गाड़ियों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल

नौगढ़(चंदौली) स्थित चंद्रप्रभा वन्यजीव के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवदरी-राजदरी में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अभय प्रताप सिंह (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वाराणसी के चितईपर के निवासी हैं। अभय प्रताप सिंह अपनी … Read more

नौगढ़ में करंट की चपेट में आकर तीन भैंसों की मौत

नौगढ़(चंदौली) थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाघी में रविवार को करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार की तीन भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पशुपालक बेचू यादव गहरे सदमे में हैं। जानकारी के मुताबिक, बेचू यादव की भैंसें गांव के पास चर रही थीं, तभी एक बिजली के खंभे से अचानक … Read more

नौगढ़ थाना समाधान दिवस में जनता की सुनी गई फरियाद, 05 में से 04 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

नौगढ़ (चंदौली) जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को नौगढ़ थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष रमेश यादव ने की। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आम जन की समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही समाधान … Read more