नौगढ़ में सुरक्षा होगी और सख्त, बैरिकेडिंग से लेकर निगरानी तक तैयार की गई नई कार्ययोजना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की योजना बनाई है। थानाध्यक्ष रमेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कई ठोस फैसले लिए गए।

इस नई योजना के तहत क्षेत्र के तीन प्रमुख स्थानों जलेबिया मोड़, औरवाटांड मोड़ और जयमोहनी-पोस्ता मार्गपर छह बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। इन जगहों पर 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा और आने-जाने वाले हर वाहन और व्यक्ति की गहन जांच की जाएगी। साथ ही, नौगढ़ बांध मोड़, ब्रह्मपुल, मझगाई मोड़ और कोइलरवा हनुमान जी मोड़ जैसे अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो इन क्षेत्रों में नियमित गश्त करेंगी। इसका उद्देश्य किसी भी छुपी या संदिग्ध गतिविधि को समय रहते पकड़ना है।

बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी, गौ तस्करी और नक्सल गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई जाए।

थाना प्रभारी रमेश यादव ने आम जनता से अपील की है कि वे इस सुरक्षा अभियान में सहयोग करें। यदि कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि नजर आए, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उनका कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल निगरानी नहीं, बल्कि आम नागरिकों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है।

इस नई कार्ययोजना से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी और असामाजिक तत्वों को यह स्पष्ट संदेश मिलेगा कि नौगढ़ में अब किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?