नारी शक्ति जन आक्रोश सम्मेलन,  चोपन मंडल के मारकुंडी बैराज मोड़ पर फुका पुतला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत रहे मुख्य अतिथि, सैकड़ों मातृशक्ति ने लिया हिस्सा

सोनभद्र। चोपन मंडल के मारकुंडी बैराज मोड़ पर सोमवार को नारी शक्ति जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत रहे। कार्यक्रम संयोजक जिला पंचायत सदस्य जुगैल उत्तर त्रिपाठी रहीं। इस दौरान आरती चौबे, धरमशिला, शबनम मिश्रा, संजू, अनीता, शकुंतला, मीना, देवंती, स्मिता, संगीता, सुनीता सहित सैकड़ों मातृशक्ति ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।कार्यक्रम का संचालन मीनू चौबे ने किया। सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के अधिकार व सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि अजीत रावत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। नारी शक्ति के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। जिला पंचायत सदस्य उत्तर त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अब जागरूक हो रही हैं और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रही हैं। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Comment

1451
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?