विश्व हिंदू महासंघ की भव्य शोभायात्रा, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री व राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र, ओबरा। विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को ओबरा नगर में भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा प्रातः 9:00 बजे पुराना थाना स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर तहसील मुख्यालय ओबरा तक हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा के दौरान ‘जय श्री राम’ एवं ‘जय गौमाता’ के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गोंड उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में किन्नर अखाड़ा की महामण्डलेश्वर किरण नंद गिरी एवं जिलाध्यक्ष विजय यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन ब्रिजेंद्र कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री राज कुमार यादव, जिला मंत्री विनय श्रीवास्तव, हिमांशु कुमार, शिवा, जिला महामंत्री राधा, जिला उपाध्यक्ष पूजा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। शोभायात्रा के समापन के बाद तहसील मुख्यालय पहुंचकर उप-जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में देशी गोवंश को ‘राज्य माता’ का दर्जा देने, गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने हेतु केंद्र को अनुशंसा भेजने, प्रत्येक जनपद में निराश्रित गोवंश की सुरक्षा की स्थायी व्यवस्था करने तथा गो-आधारित प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने की मांग की गई। प्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गोंड ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। उनकी सुरक्षा व सम्मान हर नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम के अंत में ब्रिजेंद्र कुमार मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?