नगरीय निकायों में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस सम्भव’, 24 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O नपाध्यक्ष रूबी प्रसाद व ईओ  की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, सफाई-पेयजल-मार्ग प्रकाश से जुड़ी समस्याओं का हुआ समाधान

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में जन शिकायतों की सुनवाई एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सोमवार को जिले के सभी नगरीय निकायों में ‘समाधान दिवस सम्भव’ का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में नपाध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई।समाधान दिवस में जनपद के समस्त निकायों में कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 2, नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा में 2, चोपन में 4, ओबरा में 4, रेनुकूट में 6, पिपरी में 2, डाला बाजार में 1, अनपरा में 3 शिकायतें आईं। वहीं घोरावल व दुद्धी नगर पंचायत में एक भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश से संबंधित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। नपाध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले। शहरी आवास, शौचालय, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन सहित सभी वार्डों में पानी निकासी के लिए पक्की नाली व सड़क व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। इसको लेकर जेई व विभागीय कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जेई राज कुमार राज, सभासद अनवर अली, चंद प्रकाश दुबे, ओम प्रकाश, अजीत सिंह, विमलेश, राजीव कुमार, संत सोनी, अमित दुबे, हिदायत अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?