नौगढ़ में स्कूल बस पलटी, बड़ा हादसा टला,बच्चा और चालक बाल-बाल बचे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) तहसील क्षेत्र के अमदहा गांव में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मधुपुर स्थित सुखराम सिंह मॉडर्न पब्लिक स्कूल की बस सुबह भोर में एक बच्चे को लेकर अमदहा से नौगढ़ की ओर जा रही थी, तभी अमदहा चढ़ाई काली माता मंदिर के समीप गीली मिट्टी के कारण बस फिसलने लगा और अनियंत्रित हो गया, परिणामस्वरूप बस सड़क किनारे खेत में पलट गई।

गनीमत रही कि बस में सवार बच्चा और चालक बाल-बाल बचे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चे को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन को सूचना दी गई,हादसे की खबर सुनकर परिजन में भी हड़कंप मच गया।

गीली मिट्टी बना हादसे की वजह

स्थानीय लोगों ने बताया कि गीली मिट्टी से बस फिसलने लगा और सड़क के नीचे खेत में चला गया जिससे बस पलट गया। यदि बस में अधिक बच्चे होते या रफ्तार तेज होती, तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?