आउटसोर्सिंग कंपनियों में अवैध वसूली का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

IMG 20260930 WA0006
IMG 20260930 WA0006

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शक्तिनगर, सोनभद्र। ऊर्जांचल क्षेत्र में एनसीएल परियोजनाओं में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनियों में नौकरी के नाम पर अवैध वसूली और एक कथित गिरोह द्वारा प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। शक्तिनगर निवासी आनंद पटेल ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को प्रार्थना-पत्र देकर सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, क्षेत्र में कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा आउटसोर्सिंग कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों पर अवैध वसूली के लिए दबाव बनाया जाता है। विरोध करने पर डराने-धमकाने और मारपीट की घटनाएं की जाती हैं। आरोप है कि यह लोग शासन-सत्ता का भय दिखाकर कंपनियों से धन उगाही करते हैं और नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से भी वसूली करते हैं।
आनंद पटेल ने अपने प्रार्थना-पत्र में दो घटनाओं का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त 2026 को जयंत चौकी क्षेत्र, जिला सिंगरौली में उनके साथ मारपीट की गई, जबकि 14 सितंबर 2026 को उनके चचेरे भाई दीपक पटेल को खड़िया बाजार स्थित एसी सैलून में चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज होने की बात कही गई है।
शिकायत में कहा गया है कि आरोपी अपने राजनीतिक संपर्कों और प्रभाव का इस्तेमाल कर प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास करते हैं। आनंद पटेल ने आशंका जताई है कि उनके और उनके परिवार के साथ कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के दौरान शिकायतकर्ता को उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन पर भरोसा जताते हुए दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की अपेक्षा की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?