समान कार्य-समान वेतन समेत 5 मांगों को लेकर CMO को सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र। जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत ANM बहनों का अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना मंगलवार को भी जारी रहा। ANM बहनों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 5 सूत्रीय मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि 21/09/ से ANM बहनें अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रही हैं। आरोप है कि धरने के दौरान ANM बहनों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया तथा उन्हें धरना स्थल से हटाने का प्रयास किया गया, जिससे सभी ANM बहनों में आक्रोश व्याप्त है।
ANM बहनों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती, तब तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।
प्रमुख 5 मांगें इस प्रकार हैं – समान कार्य, समान वेतन लागू किया जाए।, नियमितीकरण किया जाए, अधिकतम आयु सीमा समाप्त कर ANM पद पर आयु सीमा लागू की जाए।, क्षेत्रीय/सरकारी सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाए।, ANM नर्सिंग को इस जनपद में स्थानांतरण सुनिश्चित किया जाए।ज्ञापन पर नीतू भास्कर, विंध्यवासिनी, संगीता देवी, प्रेमलता, रीनू सिंह, गरिमा कुमारी, किरण लता, प्रियंका, आकांक्षा, गुड़िया वर्मा, बंसोम, योति भारती, सोनम, प्रियंका जायसवाल, श्वेता गौतम, कविता, बबिता रानी, खुशबू, बबिता, रंजू देवी, खुशी, पुनीता, रीता देवी, साधना, शब्बो बानो, सरस्वती, रचना देवी, चंद्रकला, श्रीकुमारी, सपना कुमारी, पूनम देवी, उर्मिला देवी, आरती देवी, मंजू देवी, नर्मदा पटेल, रीना, आरती देवी, आकांक्षा देवी, गीता कुमारी, कु. सीमा, अंजली सहित दर्जनों ANM बहनों के हस्ताक्षर हैं।








