हेल्दी बेबी शो में स्वस्थ बचपन का दिया संदेश: रूबी प्रसाद

IMG 20260930 WA0003
IMG 20260930 WA0003

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

15 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र, रंगोली व पौष्टिक व्यंजनों ने खींचा ध्यान

सोनभद्र -। पोषण माह 2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल विकास परियोजना राबर्ट्सगंज की ओर से बुधवार को विकास खंड सभागार में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में हेल्दी बेबी शो के साथ रंगोली और पुष्टाहार से तैयार पौष्टिक व्यंजनों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
इस दौरान 15 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद राबर्ट्सगंज की अध्यक्ष रूबी प्रसाद और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने नवचयनित सहायिकाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण के लिए सामूहिक सहभागिता पर जोर दिया।
हेल्दी बेबी शो के राबर्ट्सगंज ग्रामीण वर्ग में शिवानी प्रथम रहीं। उनकी माता का नाम खुशबू और गांव छपका है। अद्विक पाण्डेय ने द्वितीय और शिवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अद्विक की माता प्रीति पाण्डेय तथा गांव मझगांव और शिवांश की माता शालू तथा गांव राजपुर बताया गया।
राबर्ट्सगंज शहर वर्ग में प्रथम स्थान श्री ने प्राप्त किया, जिनकी माता का नाम पूनम शर्मा है। रियांशिका द्वितीय रहीं, उनकी माता शिल्पी हैं। अयांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, उनकी माता का नाम शिनु है।
कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी राबर्ट्सगंज अनुराग कुमार त्रिपाठी ने अतिथियों, निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?