पूर्व विधायक बोले- इमरजेंसी में बिजली-पानी ठप, शौचालय ब्लॉक, करोड़ों का सामान हो रहा खराब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था को लेकर सपा नेता अविनाश कुशवाहा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों की भारी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
उन्होंने बताया कि जनपद के मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी सेवा में प्रायः विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे गंभीर मरीजों को कठिनाई होती है। रविवार को भी इमरजेंसी में बिजली आपूर्ति बाधित थी।
पूर्व विधायक ने बताया कि एल-2 में शौचालय पूरी तरह ब्लॉक है, एल-3 में पानी की सप्लाई नहीं है। लेक्चर हॉल में पानी भरने के कारण करोड़ों का रखा हुआ सामान खराब होने की स्थिति में है। मेडिकल कॉलेज सोनभद्र (डीसीएच) में भी व्याप्त अव्यवस्था के कारण मरीजों और उनके परिजनों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
अविनाश कुशवाहा ने मेडिकल कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्था की जांच कराकर व्यवस्थित तरीके से संचालन एवं बिजली, पानी तथा साफ-सफाई हेतु संबंधित को निर्देशित करने की मांग की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?