बाघी में सर्पदंश से वनवासी की मौत, ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर कराया अंतिम संस्कार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) ग्राम पंचायत बाघी में नैया घाट पर एक वनवासी की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक की पहचान लोकू बनवासी के रूप में हुई है, जो बाघी गांव का निवासी था। वह नैया घाट पर बनवासी बस्ती में मड़ई लगाकर मजदूरी करके अपना जीवनयापन करता था।

कोई वारिस नहीं होने से ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार

लोकू बनवासी को कोई पुत्र नहीं था। उसकी पत्नी की पांच वर्ष पूर्व ही निधन हो चुका था और एक पुत्री का विवाह हो चुका है, जो वर्तमान में पंजाब में है। जब लोकू बनवासी की मौत की खबर उसकी पुत्री को दी गई, तो उसने बताया कि वह इतने कम समय में नहीं आ पाएगी। इस स्थिति में ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर लोकू बनवासी का अंतिम संस्कार कराया।

ग्राम प्रधान ने दिखाई मानवता

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों के साथ मिलकर अंतिम संस्कार के लिए चंदा इकट्ठा किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक गुप्ता और ग्रामीणों की मदद से लोकू बनवासी का अंतिम संस्कार किया गया।

लोकू बनवासी की मौत की खबर सुनकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?