दो महीने से वेतन नहीं, मजबूरन 21 मई से करेंगे कार्य बहिष्कार:पुष्पेंद्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र में एनएचएम संविदा कर्मियों का विरोध तीसरे दिन भी जारी, काला फीता बांध जताया रोष

सोनभद्र। एनएचएम संविदा कर्मियों का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों को विगत दो महीनों से वेतन न मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष एनएचएम संघ ठाकुर मयंक प्रताप सिंह के आह्वान पर जनपद सोनभद्र के समस्त सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल पर एनएचएम संविदा कर्मियों द्वारा 18 मई से अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया है। सभी कर्मी काला फीता बांधकर कार्य कर रहे हैं तथा सभी कर्मियों द्वारा अपने अधीक्षकों को 21 मई से कार्य बहिष्कार हेतु ज्ञापन दिया गया है। सोनभद्र के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने बताया कि 20 तारीख तक शासन द्वारा एनएचएम संविदा कर्मियों की मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, इसलिए 21 मई 2026 से पूरे प्रदेश में ‘नो पे नो वर्क’ के आधार पर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि मांगे न माने जाने पर पूरे जनपद में इमरजेंसी को छोड़कर सभी स्वास्थ्य सेवाएं बाधित कर दी जाएंगी। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ रहा है। विगत तीन दिनों से सभी कर्मचारी अपने कार्य स्थल पर रहकर काला फीता बांधकर विरोध जता रहे हैं। इसके बावजूद किसी भी उच्च अधिकारी द्वारा संगठन से कोई संपर्क नहीं किया गया है और न ही वेतन के संबंध में कोई जानकारी दी गई है। इस मौके पर ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रशांत दुबे, अखिलेश दूबे, पंकज सिंह, बीसीपीएम अखिलेश मौर्या, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार, संगठन मंत्री कामेश्वर राय, अजय पाल, स्टाफ नर्स कौशल्या देवी, सुनीता देवी, सतीश तिवारी, सुनील पांडे, सूर्यदेव, आरबीएसके टीम से आशीष चतुर्वेदी, ज्ञान प्रकाश चौबे समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

1474
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?